चाकू से घायल युवक की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा,झारखंड :  लावालौंग थाना क्षेत्र में चाकू से घायल हुए युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रांची रिम्स रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लातेहार जिले के ससांग गांव निवासी मो. मुन्तजीर अंसारी (पिता जाहीर मियां) के रूप में की गई है। बता दें कि गुरुवार को लमटा-बगरा पथ स्थित बक्सी गांव के पास युवक खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके साथ एक युवती भी मौजूद थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। युवक ने ग्रामीणों से कहा था कि समय पर वे नहीं पहुंचते तो उसकी जान चली जाती। वहीं युवती का कहना था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया था और मामले की जांच शुरू की थी। युवक की मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद सहित अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

बुरुडीह डैम कैफेटेरिया समीप हीरागंज के किसान परमानंद नामाता की चार बीघा जमीन में लगे करेले की सब्जी के पौधे को असामाजिक तत्वो ने किया पूरी तरह बर्बाद, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़ित किसान की खेती का किया निरीक्षण, पीड़ित किसान न्याय कि गुहार लगाने जाएंगे घाटशिला थाना।

घाटशिला मुख्य सड़क से अमाई नगर पुल तक आरईओ एवं पार्षद फंड जिप सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू द्वारा बनाए जाएंगे 2 पीसीसी सड़के, कई वर्षों की बहुप्रतीक्षित 2 सड़के कि मांग पुरी होने से आम राहगीरों – लोगों में दोहरी खुशियों का संचार।

सोनाखून गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, पश्चिम मेदिनीपुर के दाईचंकरिया गांव निवासी बुद्धेश्वर माहता पश्चिम बंगाल का है रहने वाला।।