गिरीडीह,, झारखंड : इसे रशुख की हनक कहें या ताकत की सनक..लेकिन यह सच है कि इस शक्स ने शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गे के समक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन न सिर्फ धार्मिक मर्यादाओं को तोड़ी है बल्कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में हवाई फायरिंग कर लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया है। जी हां यह है टफकोन टीमएमटी कंपनी के मालिक मोहन साव का छोटा सुपुत्र अभिषेक गुप्ता।
गिरीडीह के मिर्जागंज में दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को इसने भारी संख्या में भीड़ के बीच कई राउंड हवाई फायरिंग कर लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। हालांकि इसने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की है। लेकिन फिर भी जरा सी चूक हो जाती तो किसी बड़े खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। वैसे यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है और अब प्रशासन इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।









