The ad is not displayed on the page
current post: झामुमो कार्यालय फुलडूंगरी में धूमधाम से मनाया गया UCIL का 59 वां स्थापना दिवस., ID: 10605
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
उमेश कांत गिरि
घाटशिला
फूलडूंगरी स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में शनिवार को यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), जादूगोड़ा का 59 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर झामुमो के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हुए और संस्था की उपलब्धियों का जश्न मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेश चंद्र सोरेन ने केक काटकर स्थापना दिवस पर हैप्पी बर्थडे टू यू डियर “यूसिल” कहते हुए किया। और इस अवसर को यूरेनियम कंपनी के संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धियों और कर्मचारियों की मेहनत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि UCIL न केवल भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, बल्कि यह स्थानीय समुदायों के विकास और रोजगार सृजन में भी अग्रणी रूप से अहम भूमिका निभा रही है। सभी ने मिलकर युसिल संस्था के 58 वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान जगदीश भकत ने UCIL की स्थापना दिवस की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल जश्न मनाने का नहीं, बल्कि युसिल कंपनी संगठन की एकजुटता, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी को याद करने का भी प्रतीक है। उन्होंने कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और जनसरोकार के मुद्दों पर सतत सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उक्त 59 वें स्थापना दिवस का यह आयोजन न केवल UCIL की उपलब्धियों को उजागर करता है, बल्कि झामुमो कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समुदाय में सकारात्मक योगदान की भावना को भी दर्शाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काली पदों गोराई, विकास मजूमदार सुनाराम सोरेन सुरजीत सिंह राजा सिंह प्रकाश निषाद कमल दास श्रवण अग्रवाल श्यामल शाह जितेन दास अंबुज कुमार घोड़ेई, सावित्री साजन और श्याम भजन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: Desh Live News



