पाकुड़ जिले में कल मनाया जाएगा ‘राशन आहार दिवस’, डीसी ने लाभुकों से की अपील: नजदीकी पीडीएस दुकानों पर पहुँचकर उठाएँ राशन का लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,,झारखंड: पाकुड़ जिले में कल ‘राशन आहार दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी लाभुक अपने नजदीकी पीडीएस डीलर से राशन प्राप्त कर सकते हैं। डीसी मनीष कुमार ने बताया कि राशन लेने के बाद यदि किसी लाभुक को अपने नाम या कार्ड में सुधार करवाना हो, ई-केवाईसी करानी हो या डिलीशन करवाना हो, तो यह सुविधा सभी पीडीएस दुकानों पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी पीडीएस दुकानों में उन लाभुकों को धोती और साड़ी का वितरण किया जाएगा जिन्होंने अब तक यह लाभ नहीं लिया है। जिले के वरीय पदाधिकारी सभी पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आहार दिवस कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पीडीएस दुकानों पर पहुँचकर राशन और अन्य सुविधाओं का लाभ अवश्य लें।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें