झारखंड..
आप को बता दें कि झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा आज इस डेहरे टुसू परब 2025 के आयोजन किया गया, यह भव्य परब डिमना से साकची आमबगाम मैदान तक मनाया गया इस वर्ष के मुख्य आकर्षण में बोड़ाम, पटमदा, गालूडीह और पश्चिम बंगाल के बांदवान की छौ नृत्य टीमें मौजूद रही। इसके अलावा, धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र की टुसू नृत्य टीमें, बोड़ाम की घोड़ा नृत्य टीम और झारखंड के धनबाद के झुमुर एवं टुसू गीत कलाकार भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया lइसके बारे मे बताया कि इस आयोजन में बृहद झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भाग लिए और इस बार एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर वृहत् झारखंड कला संस्कृति मंच के 300 वोलेंटियर सफेद रंग की टी-शर्ट पहने तैनात है, इसका मुख्य उदेश्य गांव की परम्परा को शहर तक लाना है, गांव की कला संस्कृति को शहर तक दिखया जाए ताकि शहर वासी भी गांव की कला संस्कृति को पहचाने l
Author: Desh Live News



