साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धू कान्हू स्टेडियम में झंडोतोलन किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज

साहिबगंज रविवार को उपायुक्त हेमंत सती ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धो कान्हो स्टेडियम में झंडोतोलन किया।

वहीं 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अन्य सभी कर्मी, झारखंड आंदोलनकारी, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि, उपस्थित भाईयों, बहनों एवं प्यारें बच्चों को मैं, गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में हम सभी भारतवासी बड़े उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। संविधान किसी भी स्वतंत्र देश की आत्मा होती है। भारत राष्ट्र के नागरिक के रूप में हमारे अधिकार, कर्तव्य, संवैधानिक संस्थाओं की कार्य प्रणाली, दायित्व सहित राष्ट्र निर्माण व संचालन की आधारशिला इसी संविधान पर आधारित है। इसी संविधान द्वारा नागरिकों की आकांक्षाओं व सभी को समान सामाजिक और आर्थिक अवसर व अधिकार प्रदान करने की कल्पना को मूर्त रूप दिया है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम अपनी निष्ठा, पूरी सच्चाई, ईमानदारी, देश प्रेम के साथ-साथ अपने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं संविधान की गरिमा को बनाए रखने एवं मौलिक अधिकार के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों को अक्षुण्ण बनाये रखने की प्रतिबद्धता का संकल्प लेते हैं।आज हम अपने देश के संविधान निर्माताओं के प्रति सच्ची श्रद्धा निवेदित करते हैं। हम सबका दायित्व है कि संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता रखते हुए देश और मानवता के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।इस पावन अवसर पर आज मैं सभी साहिबगंज जिलावासियों की ओर से अमर शहीद सिद्धो-कान्हू, चॉद-भैरव एवं फुलो-झानो तथा अपने राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का नमन व श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ, जिनकी कुर्बानी,बलिदान ने राष्ट्र को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में सभी क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहकर विश्व पटल पर भी अपना विशिष्ट पहचान कायम कर रहा है।वर्तमान समय में देश एवं राज्य के समक्ष कई चूनौतियाँ है,

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें