टाटानगर स्टेशन पर सिविल डिफेंस टीम ने किया मॉक ड्रिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: टाटानगर सिविल डिफेंस की टीम ने बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर युद्ध जैसी आपात स्थिति में लोगों को बचाने और सुरक्षित निकालने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान टीम ने स्टेशन परिसर में बम धमाके के बाद के हालातों को दर्शाते हुए राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। यात्रियों को बताया गया कि ऐसी परिस्थिति में घबराने के बजाय किस तरह शांत रहकर सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए। ड्रिल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने, भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को दर्शाया गया। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आम लोगों में जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपदा के समय वे सही निर्णय ले सकते हैं।

मौके पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।