The ad is not displayed on the page
current post: मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर! 10 लाख का इनामी गिरफ्तार, रात भर चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ।, ID: 4558
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
लातेहार : लातेहार पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया है । रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली मारा गया है । 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है ,यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच की है, मुठभेड़ के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है । पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है ।
दरअसल, लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में भ्रमणशील है । सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित की गई और नक्सलियों की घेराबंदी का काम शुरू किया गया । इसी बीच पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया । महुआडांड़ के दौना इलाके में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें मनीष यादव मार गया है. मौके से एक नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
2 दिन पहले ही मारे गए थे दो नक्सली
लातेहार पुलिस के द्वारा 2 दिन पहले ही जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और सबजोनल कमांडर प्रभात गंझू को मुठभेड़ में मार गिराया गया था. इसके ठीक दो दिन बाद पुलिस ने एक और कुख्यात नक्सली को मुठभेड़ में ढेर किया है. पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपए का इनाम था । जबकि प्रभात पर 5 लाख रुपए का इनाम था ।
Author: Desh Live News



