हजारीबाग : बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी आज नगर भवन में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निकाय के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में की गई बैठक में बकरीद के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, बिजली-पानी की उपलब्धता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अपने-अपने सुझाव भी दिए और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया।
यह मॉक ड्रिल शहर में की गई, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस और प्रशासनिक तंत्र की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।









