जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में दर्जनों हरे-भरे पौधारोपण कर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह नई आम, नीम, शीशम, जामुन, कदम, नारियल जैसे दर्जनों पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया.इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को शिक्षित करने की बात कही.
विदित हो कि बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान को रेलवे के द्वारा इन दिनों पार्क के रूप में तब्दील किया जा रहा है. इस बड़े मैदान में स्थानीय लोग सुबह शाम टहलने आते हैं. इसी कड़ी में वृक्षारोपण लगाकर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया है।
