धनबाद : केकतरास थाना अंतर्गत बीसीसीएल कोलडम्प दुर्गा नगर कॉलोनी में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर बीसीसीएल क्वार्टर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को क्वार्टर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
ग्रामीणों के अनुसार दुर्गा नगर कॉलोनी के आवास संख्या 448 में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।यहाँ कई बार अगल अलग युवतियों और युवाओं को आते जाते देखा गया है।मामला संदिग्ध होने के कारण जब इस आवास की निगरानी करते हुए आवास के अंदर आपत्तीजनक देखा गया तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई ,वहीं सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर तीन युवती और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
वही पुलिस इस संबंध में मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर रही है गौरतलब है कि धनबाद के बैंक मोड़ थाना अंतर्गत 2 दिन पूर्व एक स्पा सेंटर में एक युवती से जबरन देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया था।









