The ad is not displayed on the page
current post: चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से मिला विधायक प्रतिनिधि, शहर की समस्याओं से कराया अवगत।, ID: 5524
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चाकुलिया/घाटशिला: आज चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में विधायक प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार, सीटी मैनेजर तथा कनिष्ठ अभियंता (JE) के समक्ष मांगें रखीं।
प्रतिनिधिमंडल में सुजीत दास, मनोज महतो, राम बास्के, मिथुन कर और झनटु महतो शामिल थे। उन्होंने खास तौर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधियों ने बताया कि इन लाइटों की खराबी के चलते लोगों को बारिश के मौसम में आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है।
इसके अलावा प्रतिनिधियों ने जल निकासी की समस्या, कई इलाकों में सड़क की जर्जर हालत, कचरा प्रबंधन में लापरवाही और नालियों की सफाई जैसी अन्य स्थानीय समस्याओं की भी ओर ध्यान आकर्षित किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जल्द ही तकनीकी टीम भेज कर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने का भरोसा भी दिलाया।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा और आने वाले दिनों में वे एक सुरक्षित व बेहतर वातावरण में जीवन यापन कर सकेंगे।
Author: Desh Live News



