माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, झारखंड के चितपिल जंगल से 14 आईईडी बम और 52 किलो विस्फोटक जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल में एसडीपीओ शिवम प्रकाश के नेतृत्व में टोकलो थाना क्षेत्र के चितपिल जंगलों में अभियान चलाकर 14 आईईडी बम बरामद किया गया । साथ ही एक नक्सली डम्प से 52 पीस अमोनियम नाइट्रेट जो पॉलीबैग में भरा हुआ था उस विस्फोटक को बरामद कर वन निरोधक दस्ता के द्वारा उसे विनिष्ट कर दिया गया । पुलिस के अनुसार यह आईईडी पुलिस को लक्षित कर हानि पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। इस अभियान में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान शामिल थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें