The ad is not displayed on the page
current post: रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर में भारी बरसात में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मूसलाधार बारिश होने से भैरवी नदी और दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ा, सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने लोगों से की अपील ।।, ID: 5561
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
रामगढ़ : झारखंड में 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है ऐसे में झारखंड का एकमात्र सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर में भी श्रद्धालु में उत्साह की कोई कमी नहीं देखी जा रही है। भारी बारिश के बीच भी श्रद्धालु चार बजे सुबह से रजरप्पा मंदिर पहुंचकर लाइन में लगकर माता के दर्शन के लिए उतारू है, पुलिस प्रशासन की भी वैकल्पिक व्यवस्था सुरक्षा को लेकर की गई है, आस्था में खलबली ना हो इस पर विशेष नजर पुलिस की रखी गई है।
भारी बारिश में भी श्रद्धालु 4 घंटे से लाइन में लगे है । वहीं, मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र के भैरवी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से भैरवी नदी उफान पर हैं। भैरवी का पानी छिलका पुल के ऊपर से बह रहा है। इससे गोला के रास्ते रजरप्पा मंदिर का संपर्क टूट गया है। सम्पर्क टूट जाने से गोला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कुछ श्रद्धालु नए पुल का उपयोग कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। लेकिन ज्यादातर श्रद्धालुओं को 2 किमी अधिक दूरी तय कर नए रास्ते से रजरप्पा मन्दिर पहुंचना पड़ रहा हैं।
नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
हालांकि रजरप्पा मंदिर में स्थिति नियंत्रण में है। मंदिर के पुजारी सुबोध पंडा ने बताया कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इधर, प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। हालांकि खराब मौसम के कारण कई जगहों पर कार्य प्रभावित हो रहा है।
Author: Desh Live News



