चाईबासा : मॉनसून की पहली बारिश से पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, भारी बारिश से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
इधर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात कर दिया है । बता दे कि लगातार बारिश से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगो को अलर्ट जारी कर दिया है
क्योंकि लगातार बारिश से नदी में पानी बढ़ता ही जा रहा है आम जनता से अपील है कि नदी किनारे न जाये अपने ताकि आप सुरक्षित रह सके।
Author: Desh Live News



