शहर में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी, स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों का जल स्तर बढ़ा, कई मकान डूबे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : शहर में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी है. स्वर्णरेखा और खरकाई नदी उफान पर है, उधर एहतियात के तौर पर चांडिल डैम के चार फाटक खोले गए हैं, नदी किनारे इलाकों खाली करने की जिला प्रशासन ने अपील की है, तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की लगातार अपील की जा रही है. हालांकि अभी बाढ़ का पानी शहर में प्रवेश नहीं किया है, नगरीय व्यवस्था की पोल खुल गई है. शहर के सारे ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो चुके हैं यही कारण है, कि बारिश के पानी का निकास नहीं होने की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। जमशेदपुर के कदमा, मानगो, बागबेड़ा, बारीडीह, सोनारी, शास्त्रीनगर, बागबेड़ा के इलाको के सैकड़ो घरों में नाले का पानी प्रवेश कर गया है जिससे लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। जमशेदपुर के प्रतिनिधिगण पानी में उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं, जिला प्रशासन के लोग पानी में फंसे लोगों को निकालने की कवायद में जुटी है।

इस व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है यह हम आप पर छोड़ते हैं, बारिश अभी दो दिन और होना है, नदियों का पानी जब शहर का रुख अख्तियार करेगी तब क्या होगा इससे शहरवासी सहमे हैं ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

जुनबनी गांव की अधूरे सड़कों एवं हाई मास्ट लाइट समस्याओं को लेकर उप मुखिया सुजन मन्ना ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंप, निदान की किया मांग. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया आश्वासन.