The ad is not displayed on the page
current post: बोकारो अवैध हथियार बनाने के फैक्ट्री में कोलकाता और झारखंड एटीएस का छापा ।, ID: 5597
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
बोकारो : बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस एवं उसके सामने स्थित गोदाम से गुरुवार की शाम को कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस, बेरमो थाना एवं गांधीनगर थाना के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध निर्माण की गन फैक्ट्री सहित हथियार निर्माण का मटेरियल बरामद किया है।उक्त मैरेज हॉल व गोदाम सूरज साव का बताया जाता है।

उक्त काम मैरेज पैलेस के आड़ में रिहायशी इलाके में चल रहा था।यहां इस दौरान नामी इंग्लिश ब्रांड कंपनी का अवैध शराब निर्माण भी किया जाता था जो कि भारी मात्रा में छापामारी के दौरान बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हथियार निर्माण के बाद बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजा जाता था। उक्त गण फैक्ट्री बहुत दिनों से चल रहा था। कोलकाता एसटीएफ को पूर्व से जानकारी मिल रहा था की यहां गण फैक्ट्री संचालित हो रहा है।पिछले दिनों धनबाद के महुदा से भी कोलकाता एसटीएफ की सूचना पर एक गण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था। 
कोलकाता एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर सप्त ऋषि बॉस ने अनऑफिशियल बताया कि छह बना हुआ पिस्टल 18 अर्ध निर्मित पिस्टल करीब 6 पीस बैरल बनाने का सामान जप्त किया गया है वही काफी मात्रा में है अवैध शराब एवं बियर पैक करने वाला खाली डब्बा रैपर भी जप्त किया गया है वही इसका मुख्य सरगना सूरज साव भाग गया।मैरिज हॉल से हथियार बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है एक बिहार के मुंगेर एवं खगड़िया जिला का रहने वाला है। इस छापामारी में उपस्थित एसटीएफ के पुलिसकर्मी एवं वहां पर उपस्थित बेरमो थाना प्रभारी सही इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने ऑन रिकार्ड कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
Author: Desh Live News



