चाईबासा : युवा कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई संपन्न, संगठन सृजन के तहत संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने की होगी शुरुआत – अभीजीत राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा:- कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी सुश्री शशि सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अभीजीत राज और कोल्हान (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां) प्रमंडल के तीनों जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती, संगठन में नये ऊर्जावान युवाओं को जोड़ने और जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक पर नए युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी देने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा हुई।युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुश्री शशि सिंह ने कहा कि झारखंड में युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता में से है क्योंकि आज के युवा नई सोच,नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं इसलिए आज सभी पार्टी के पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया है।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभीजीत राज ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह पूरे प्रदेश के सभी प्रमंडलों का दौरा कर रहे हैं ।इसी के क्रम में यहां कोल्हान में संगठन के अंदर सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं के कार्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है या नहीं और अगर नहीं मिल रहा है कैसे उनको उनका लाभ दिलाया जा सके और इसके बावजूद कैसे ने लोगों संगठन से जोड़कर नयी जिम्मेदारी दे सके।बैठक में सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष पीके मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रदेश महासचिव संदीप कुमार, शिवनंदन सिंह,प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय,जिला उपाध्यक्ष राजू कायम,पंचानन प्रधान सलीम कुरैशी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अनिश गोप,जिला महासचिव जगन्नाथ प्रधान, जिला प्रवक्ता सन्नी पाट पिंगुवा,सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, जिला सचिव प्रतीक कुमार, जगन्नाथपुर विधानसभा महासचिव प्रवीण नाग,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती,एनएसयूआई कोल्हान अध्यक्ष वीर सिंह बालमूचू,रूईदास चाकी, नवनीत मिश्रा,विवेक कुमार सिंह, संजीव सिंहदेव, युवराज पुरती,विभाष चांपिया, प्रवीण लागुरी,सिकुर गोप, कमल किशोर संवैया, रूपसिंह बिरुवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें