केरेडारी के पेटो से सांसद तीर्थ महाअभियान के तहत 65 यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना। सांसद , विधायक समेत अन्य ने पुष्प वर्षा कर व पांव पखार कर किया रवाना ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग, झारखंड:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था बुधवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पेटो पंचायत से धूमधाम से रवाना हुआ! इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।पेटो स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस पावन यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व सांसद मनीष जायसवाल विधायक रोशन लाल चौधरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने सांकेतिक रूप से पांच तीर्थयात्रियों के पांव पखार कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया जो भारतीय संस्कृति में सम्मान का प्रतीक है।भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment