मरगोडीह गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: मरगोडीह गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई , ID: 6499

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

जमशेदपुर, झारखंड : गांडेय प्रखंड क्षेत्र के मरगोडीह गांव स्थित स्वर्गीय धनेश्वर मंडल स्मारक स्थल प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी रहें स्वर्गीय धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि  भव्य रूप से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी व संचालन प्रखंड सचिव मो. सब्बीर अंसारी ने किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के नगर एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफ़राज़ अहमद मुख्य रुप से उपस्थित थें। पुण्यतिथि के इस मौके पर मंत्री श्री सोनू ने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारी रहें स्व. धनेश्वर मंडल झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुआ नेताओं में एक थे। पार्टी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ हर आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर साथ निभाया।वहीं राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि स्व. धनेश्वर मंडल जेएमएम के सच्चे सिपाही थे। वे हमेशा क्षेत्र के विकास की चिंता करते थे।वें ग़रीब गुरबो के भलाई के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास का सपना देखा था। जो आज सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा होता मालूम पड़ रहा है। इस दौरान मौके पर कई चिन्हित आंदोलनकारियों को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफ़राज़ अहमद, जिलाध्यक्ष व जिला सचिव द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.वहीं इसके बाद यहाँ जिला अध्यक्ष संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज़ हुसैन,जिला सचिव महालाल सोरेन,स्मारक समिति के अध्यक्ष हाजी मो. उस्मान अंसारी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुबदेव पंडित, झारखंड आंदोलनकारी बैजनाथ राणा, भागवत सिंह,हलधर राय, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, सोनातन चोड़े,मुफस्सिल अध्यक्ष अनवर अंसारी, बबली मरांडी आदिने भी स्व. धनेश्वर मंडल के जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के समापन के पूर्व झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ्य के लिए सबों ने खड़ा होकर दुआ व प्रार्थना किया।इसके पूर्व स्व. धनेश्वर मंडल के परिजन वा उक्त नेताओं ने स्व. मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.वहीं विधि व्यवस्था के मद्देनज़र इंस्पेक्टर सह डीएसपी मो. कमाल खान व थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सदलबल मौके पर तैनात थें।श्रद्धांजलि समारोह के मौके पर उपरोक्त नाम सहित स्वर्गीय धनेश्वर मंडल के सुपुत्र सह झामुमो के युवा जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल,स्मारक समिति के सचिव राजू मंडल, सुनील यादव, प्रमुख राजकुमार पाठक,मुखिया दशरथ किस्कू,अकबर अंसारी, भैरों वर्मा,हसनैन अली,पिंटू हाजरा, नवीन कुमार वर्मा,अरुण पाठक, प्रमोद राम,मो. शाबिर हुसैन,जीतेन्द्र मंडल,कन्हाई साव,हरि मंडल, हलधर राय,मोहम्मद फकरुद्दीन,रितेश पाठक, पिंटू यादव,मो. इरशाद, मो. मुस्ताक, मो. जमशेद,राजेश सिंह, कार्तिक मंडल, भीम सिंह, जयप्रकाश पंडित सहित गांडेय,गिरिडीह, बेंगाबाद आदि जगहों के कई नेता कार्यकर्त्ता व सैकड़ो स्थानीय महिला -पुरूष उपस्थित थें।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: मरगोडीह गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई , ID: 6499

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual