चाईबासा: चाईबासा पुलिस एवं खूंटी जिला पुलिस ने आडकी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 18 आईईडी को डिफ्यूज्ड कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी को चाईबासा एवं खूंटी जिला के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के अभियान को रोकने के लिए तथा उन्हें लक्षित कर करने के उद्देश्य से गोला बर छुपा कर रखा गया है। इसके बाद सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान आरंभ कियागया। इस संयुक्त अभियान में चाईबासा खूंटी के जिला पुलिस बल झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान टीम शामिल थी । सर्च अभियान चाईबासा और खूंटी जिला के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान आरंभ किया गया। इस अभियान के दौरान खूंटी जिला के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में अडकी थाना क्षेत्र के कोचांग के पास नक्सलियों के द्वारा 3-3 किलो वजन के लगाए गए 18आईईडी को बरामद कर उसी स्थान पर उसे बमनिरोधक दस्ता के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया। इस अभियान में चाईबासा पुलिस खूंटी पुलिस झारखंड जगुवार तथा सीआरपीएफ की शामिल थी।









