मधुपुर: पत्नी की हत्या मामले में फरार मुँगेर के शुभम साहनी को बेंगलुरु पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मधुपुर के राजाभिठ्ठा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ बेंगलुरु ले गई ह्रै ।
आरोपी विगत एक माह से छिपकर राजाभिठ्ठा में रह रहा था और मजदूरी का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी मुँगेर जिला के वासेदपूर गाँव का रहने वाला बताया जाता है।वह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु में रहकर काम करता था।जहाँ पत्नी पर एक अन्य युवक के साथ अवैध संबध की शंका पर आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद वहाँ से फरार हो गया था।
बेंगलुरु थाना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद बेंगलुरु पुलिस लोकेशन के आधार पर मधुपुर पहुंची और पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को अपने साथ बंगलोर ले गयी।









