बोकारो, झारखंड: आपने 60- 70 के दशक के दौर में मनोज कुमार के उपकार फिल्म का गाना जरूर सुना होगा मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती… लेकिन आज झारखंड के बोकारो में मेरे देश की धरती सोना, हीरे, मोती उगलने की जगह बोकारो में उगल रही है धधकती आग की लपटे…
आप सोच रहे होंगे, कभी 60 70 की दशक की दौर में कभी हीरे मोती उगलने वाली मेरे देश की धरती अचानक आग की लपटे कैसे उगल रही हैं। खनिज संपदाओं से भरे झारखंड का एक जिला है बोकारो, जिले के गोमिया में आईईएल थाना अंतर्गत लटकुटा बस्ती में पानी का बोरिंग किया जा रहा था। बोरिंग के दौरान पानी की जगह अचानक जमीन के अंदर से आग की लपटे निकलना शुरू हो गया।
बताया जाता है कि मीथेन गैस के रिसाव होने से आग की मोटी लपटे निकलना शुरू हो गया। फायर ब्रिगेड के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया जो असफल रहा। जिसके बाद ओएनजीसी के पदाधिकारी को सूचित किया गया। लोगो को आग से दूर रहने का अपील किया जा रहा है। ONGC के कर्मियों ने आग पर घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया है। इस दौरान IEL थाना पुलिस भी मौजूद थी।









