साहिबगंज, झारखंड: गुरुवार को तालझारी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलेगा। दूर दराज से आने वाले मरीजों का इलाज अब नए भवन में की जाएगी। इसके लिए गुरुवार को उपायुक्त हेमंत सती ने फीता काट कर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया है।
उपायुक्त हेमंत सती ने ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड , प्रस्व केंद्र, दवाई स्टोर रूम आदि का जायजा, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य से संबंधित जो भी जरूरत की चीजों उसकी सुची तैयार कर भेजने को कहा गया, तत्पश्चात पुर्व में निरीक्षण के क्रम समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के छत से पेड़ की टहनियो को छंटनी करने व साफ सफाई करने कहा गया था, परन्तु कार्य नहीं होने पर इस संबंध में संबंधित जेई व बीडीओ से पुछताछ की। कहा कि प्रखंड परिसर में जितने भी पुराने जर्जर भवन है जिसकी कोई उपयोगिता नहीं वैसे भवन को ध्वस्त कर हटाने को कहा गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बालविकास परियोजना कार्यालय के छत पर डीपीटी कार्य करने को कहा गया ताकि बारिश की पानी छत पर न जमने पाये और भवन को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी 11 सितंबर को प्रखंड तालझारी का निरीक्षण करने के बात कहते हुए कहा कि जो कार्य दिये गये है वो दिखने चाहिए.वही विभिन्न कांड में जब्त किए गये वाहन जो प्रखंड परिसर पर वर्षों से पड़ा हुआ है उसे प्रिक्रिया के माध्यम से निलामी करने को कहा गया। वहीं प्रखंड परिसर पर खाली जमीन पर मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी योजना का उद्घाटन फल दार पौधे लगाकर किया, इसके देख भाल व जिवित रखने के लिए घेराबंदी का निर्देश संबंधित रोज सेवक को कहा। विदित हो कि सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन काफी जर्जर हो चुका है छत से पानी टपकने से स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और भवन में रखें सामानों को भी नुकसान होता था जिससे स्वास्थ्य किट की क्षति हो रही थी इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुराने भवन के सौंदरीकरण एवं आसपास में भी साफ सफाई कर फाइबर ब्लॉक लगाने को कहा गया ताकि बाहर आने वाले मरीजों को अच्छा माहौल मिल सके।मौके पर सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रंजन कुमार, सीडीपीओ पुनम कुमारी टोपो ,जेई मो रिजवान, विभागीय जेईराम जीत सोरेन , बीपीएम बिजय राम, डाक्टर रवि प्रकाश, संबंधित विभाग के कर्मी मौजूद थे।









