The ad is not displayed on the page
current post: हरहरगुट्टू में मोबाइल गेमिंग की लत ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, मोबाइल छीनने के बाद तनाव में आकर लगाईं फांसी।, ID: 6607
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर, झारखण्ड : बागबेड़ा के हरहरगुट्टू इलाके में मोबाइल गेम की लत ने एक किशोर की जान ले ली, मृतक की पहचान 19 वर्षीय आनंद भारद्वाज के रूप में हुई है, परिजनों के अनुसार आनंद देर रात तक मोबाइल पर गेम खेला करता था, कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो परिजनों ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया. इसके बाद से ही वह उदास रहने लगा और लोगों से बातचीत भी कम कर दी।बुधवार रात आनंद अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जब सुबह तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह पंखे से लटका मिला, परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, प्राथमिक जांच में मोबाइल की लत और पारिवारिक हस्तक्षेप को आत्महत्या की वजह बताया गया. मृतक के चाचा ने बताया कि आनंद ने हाल ही में आईटीआई पास किया था, उसके पिता संतोष चौधरी लकवाग्रस्त है और बड़ा भाई चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल गेमिंग जैसी डिजिटल लत युवाओं की मानसिक सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन्हें तकनीक के उपयोग में संतुलन सिखाएं समय रहते जागरूकता न बरती गई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
Author: Desh Live News



