चाईबासा, झारखंड : चाईबासा के न्यू कॉलोनी नीमड़ी निवासी फाइनेंस कंपनी के वाहन रिकवरी एजेंट सुमित यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार सुमित यादव को रविवार के रात तकरीबन 10:50 बजे किसी ब्यक्ति ने कॉल कर के घर से बाहर बुलाया और गोली मार कर फरार हो गया । वही आस पास के लोगों ने आनन फानन में सुमित को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया, वही सुमित को टाटा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बहामन टूटी और सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।









