The ad is not displayed on the page
current post: पोटका में कुदाल और चापड़ से हमला कर महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में घायल महिला और बच्ची का रिम्स रांची में चल रहा है इलाज, चांपी गांव में घटी थी दिल दहला देने वाली घटना।, ID: 6928
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर, झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में चांपी गांव में 13 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। एक ही परिवार पर अज्ञात अपराधियों ने कुदाल और चापड़ (कटारी) से जानलेवा हमला किया, जिसमें एक महिला निरासी सरदार की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी पुत्री गुलाबी सरदार और नतनी संध्या सरदार गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया था। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर कोवाली थाने में 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के क्रम में शक के आधार पर तीन लोगों को चिह्नित किया गया था। जांच में दो अभियुक्तों शिशुधर सरदार एवं बिक्रम सरदार के नाम सामने आए। दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों आरोपी चांपी गांव के ही रहने वाले हैं। 
पुलिस ने दो हत्या की इस घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की सराहना की जा रही है। मामले की जांच अब भी जारी है, पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
Author: Desh Live News



