The ad is not displayed on the page
current post: सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर के बाबाधाम में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब ।, ID: 6973
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
देवघर ,झारखंड: दूसरी सोमवारी के मौके पर देवघर के बाबाधाम में भक्तों का जन सैलाब देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मंदिर के आसपास का इलाका बोल बम के नारे से गूंजता रहा।
सुबह 4:00 बजे पट खुलने के बाद से जितने भी श्रद्धालु रात्रि से लाइन में खड़े थे। उन्हें सोमवार को जल चढ़ाने का मौका मिला। रविवार को देर रात्रि तक सभी भक्त रूट लाइन में खड़े होकर रविवार को इंतजार करते दिखे। जैसे ही जलाभिषेक के लिए बाबा का पट खुला, वैसे ही लाइन में खड़े भक्तों को जिला प्रशासन ने जलाभिषेक के लिए छोड़ा।
सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लाखों में देखी जा रही है।भीड़ को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि पट खुलने, के बाद भी उन्हें ढाई से तीन घंटा तक लंबा इंतजार करना पड़ा। रात्रि में कई घंटों तक लाइन में खड़ा होने के बाद पट खोलना के बाद भी सुबह में उन्हें दो से ढाई घंटे जल चढ़ाने के लिए खड़ा रहना पड़ा।
मंदिर में मौजूद पंडा और पुरोहितों ने कहा कि सभी सोमवार बेहद खास होते हैं लेकिन बांग्ला पंचांग शुरू होने के बाद दूसरा सावन बेहद खास है।पुरोहितों ने कहा कि आज भीड़ होने का मुख्य कारण यह भी है कि बंगाल और आसपास के क्षेत्र के शिव भक्त बाबा धाम पहुंच रहे हैं। जिस वजह से मंदिर में दूसरी सोमवारी को अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है। धार्मिक जानकार ने बताया कि दूसरी सोमवारी करने से भक्तों को धन का लाभ होता है। जो भक्त विधि विधान के साथ दूसरी सोमवारी का व्रत रखते हैं वैसे भक्तों को अपने जीवन में आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ता है।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देर रात से ही सभी पदाधिकारी सभी चौक चौराहों पर अपने पदाधिकारी के साथ निगरानी बनाकर रखे हैं ताकि कहीं भी सुरक्षा में किसी तरह की कोई चुक ना हो सके।
वही जो भी भक्त आ रहे हैं वह बोल बम के नारे के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और पूरा शहर बोल बम और हर हर महादेव के नारे से गूंज रहा है।
Author: Desh Live News



