चंदनक्यारी, झारखंड: सावन महीने का आज दूसरी सोमवारी है जिसके तहत सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वही बोकारो जिले के चंदनक्यारी स्थित भैरव स्थान में भी बोल बम और हर हर महादेव के नारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा है ।
कहा जाता है कि पांडवों के युग का इस मंदिर में जो भी मनोकामना भक्त सच्चे दिल से मानते हैं बाबा भैरव और बाबा भोलेनाथ उनकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं ।









