The ad is not displayed on the page
current post: किचन गार्डन में जैविक सब्जियां उगा रहे जादूगोड़ा के बबलू, ID: 6988
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जादूगोड़ा: जादूगोड़ा धरमडीह निवासी संजय कुमार गुप्ता उर्फ बबलू क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्होंने अपने छत को ही बगीचा का रूप दे दिया है। जैविक खाद से उगाई गई सब्जियां खाने में स्वादिष्ट एवं पोषण से भरपूर है। छोटे-छोटे गमले, ग्रो बैग, छोटे प्लास्टिक के खाली डब्बे, छोटे-छोटे बोरियों में सब्जियां, फूल के पौधे लगाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बातचीत के क्रम में संजय कुमार गुप्ता बताते हैं कि स्वयं के द्वारा उत्पादित बिना कीटनाशक वाली सब्जियों का टेस्ट भी अच्छा होकर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी है। अब समय आ गया है की बाजार में कीटनाशकों में डूबी सब्जियां खरीदने की बजाय आप अपने खाली छत पर ऑर्गेनिक सब्जी उगायें. इससे न केवल आपको ताज़ी सब्जियां मिलेंगी बल्कि बाजार पर निर्भरता, पेस्टीसाइड सब्जियां और पैसे की बचत का सुनहरा मौक़ा मिलेगा. यह कार्य में उनको उनके परिवार के लोगों का भी भरपूर साथ मिलता है।
छत पर उगाई जानें वाली सब्जियां आपके घर को गर्मियों में ठंडा भी रखने में मददगार साबित होंगी. छत पर खेती करने के लिए जरूरत होगी सही ग्रो बैग, गमले, मिट्टी, गमले के अनुकूल बनाने के लिए ऑर्गनिक खाद पदार्थ, जैसे कोको पीट, वर्मी कम्पोस्ट, पर्लाईट, गोबर की खाद आदि। आप किचन वेस्ट कम्पोस्ट का उपयोग कर सकते है। इन सभी का मिक्स तैयार करने के बाद आप मिक्स को गमले या ग्रो बैग में भरें सब्जियों का चुनाव करें सब्जियों के बीज अपने ग्रो बैग या गमले में रोप दें. उचित नमी का ध्यान रखें.
कुछ ही दिनों में आपके छत पर हरी भरी सब्जियां लहलहाने लगेंगी. आपके मेंहनत का फल सब्जियों के रूप में आपको मिलना शुरू हो जाएगा. सोचिये अपनी देख रेख में उगाई गई सब्जियों को खाने पर कितना दिली सकून मिलेगा.
Author: Desh Live News



