जमशेदपुर : जमशेदपुर का पहला पंचमुखी शिव मंदिर की चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह नगर भ्रमण और महा प्रसाद के साथ संपन्न हुई। यह समारोह प्रथम दिन जलाभिषेक के साथ आरंभ हुई जिसका लगातार चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई,इसी क्रम में पंचमुखी शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया गया गया,यह भ्रमण मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुनः मंदिर में समाप्त हुआ।
इस मौके पर शिव परिवार की झांकी के साथ सैंकड़ों भक्तगण शामिल हुए।वहीं अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति और महाप्रसाद साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें पांच हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। बता दे कि सावन के पावन महीने में शिव भक्तों के मांग पर इस पंचमुखी शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है।
माना जा रहा है कि पूरे कोल्हान में पंचमुखी शिव का मंदिर नहीं है।अब इस मंदिर को श्री श्री अखिल चन्द्र पंचमुखी हनुमान एवं पंचमुखी शिवमंदिर के रूप में जाना जाएगा,जिसे समारोह सम्पन्न के बाद आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है,जहां भक्तगण अनोखी शिवलिंग का पूजा कर सकेंगे।









