देवघर, झारखंड: 31 जुलाई को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर एक तरफ जहां राज्य सरकार लगातार बैठक कर रही है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की तरफ से भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। राष्ट्रपति आगमन को लेकर मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक की।जिसमें सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। राज्य स्तर की बैठक होने के बाद देवघर में जिला प्रशासन की तरफ से भी लगातार बैठक की जा रही है।
देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।जो थोड़ा बहुत काम बचे हैं।उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विगत 10 जून और 11 जून को राष्ट्रपति का कार्यक्रम था लेकिन किसी कारण से वो कार्यक्रम स्थगित हो गया।उस दौरान जो तैयारियां की गई थी।उन सभी कार्यों को ही पूर्ण किया जा रहा है।









