परसुडीह के हल्द्वानी कोचा कुली में चोरी की वारदात, दो गाड़ियां ले उड़े चोर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड : परसुडीह थाना क्षेत्र के हल्द्वानी कोचा कुली में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने स्थानीय निवासी सदैव करवा के घर को निशाना बनाते हुए उनके आंगन में खड़ी दो गाड़ियों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सदैव करवा ने परसुडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके। इलाके में चोरी की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

जुनबनी गांव की अधूरे सड़कों एवं हाई मास्ट लाइट समस्याओं को लेकर उप मुखिया सुजन मन्ना ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंप, निदान की किया मांग. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया आश्वासन.