जमशेदपुर, झारखंड : लौहनगरी जमशेदपुर में 134वें इंडियनऑयल डुरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट का भारी बारिश के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। जमशेदपुर के जे.आर.डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेना और टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।इस दौरान सेना के जवानों ने अपने कौशल का परिचय देते हुए कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
शहर के कई सांस्कृतिक दलों ने भी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच नृत्य और गीत के साथ अपनी प्रस्तुति कर लोगों का दिल जीता। कल खेले गए मुकाबले में jfc जमशेदपुर की टीम ने नेपाल के त्रिभुवन आर्मी की टीम को 3-2 से शिकस्त दी ।
मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह भी चरम पर था, भारी बारिश के बीच भी दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया और नाचते गाते अपनी जमशेदपुर टीम का समर्थन किया।









