जेपीएससी परीक्षा में हजारीबाग के लालों ने लहराया परचम, रोबिन कुमार को मिला सातवां रैंक, संकल्प जैन ने पाया 48वां स्थान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग, झारखंड : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की घोषित परीक्षा परिणामों में हजारीबाग जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के बड़का गांव निवासी रोबिन कुमार ने जहां जेपीएससी में सातवां रैंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, वहीं शहर के संकल्प जैन ने 48वां स्थान प्राप्त कर अपने सपनों को साकार किया।रोबिन कुमार की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे बड़का गांव और हजारीबाग में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया है। रोबिन ने बताया कि यह सफलता उनके माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन ,के साथ साथ सेल्फ स्टडी के बिना संभव नहीं थी।वहीं, संकल्प जैन ने भी 48वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग को दिया हैं।

इन दोनों युवाओं की सफलता ने हजारीबाग को एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में पहचान दिलाई है और जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया है कि सही दिशा और परिश्रम से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें