घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग गांव में पुलिस और जेजेएमपी संगठन के मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढ़ेर,सर्च अभियान जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग गांव में पुलिस और जेजेएमपी संगठन के मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढ़ेर,सर्च अभियान जारी।, ID: 7208

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

गुमला, झारखंड : झारखंड के गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग़ गांव में पुलिस और जेजेएमपी संगठन के उग्रवादियों से मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए। इस क्रम में पुलिस ने एक की पहचान बेलागड़ा ग्राम निवासी दिलीप लोहरा के रूप में की है। जबकि दो की पहचान जारी है।वही घटनास्थल पर पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है। इस संबंध में एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर लावादाग गांव में है।इसके बाद पुलिस द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गई। दिन के 10 बजे पुलिस को आता देख उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया। जबकि अन्य दो उग्रवादी भागने में सफल रहे। मारे गए उग्रवादी के पास से एक- के 47,दो इंसाफ राइफल,एक देशी बंदूक,पिट्ठू बैग बरामद किए गए हैं। सर्च अभियान जारी है। ग्रामीणों के अनुसार गोलियों की तड़ताहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा था।कई राउंड गोलियां चली। वही ग्रामीणों ने बताया कि मुठभेड़ के दरमियान लोगों को घरों में रहने का पुलिस द्वारा बोला गया था। मुठभेड़ के बाद बाहर निकलने का आदेश दिया गया।इस मौके पर एसपी हरीश बिन जमा, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर विनय कुमार, थाना प्रभारी पुनीत मिंज,बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार सहितजा झारखंड जगुआर,और झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे।

 

लावा दाग गांव के नव प्राथमिक विद्यालय भी शनिवार को बंद रहा। मुठभेड़ की आवाज सुनकर शिक्षक भी स्कूल नहीं पहुंचे,वहीं बच्चे भी अपने-अपने घरों के अंदर दुबके रहे। ग्रामीण बताते हैं कि इलाके में उग्रवादियों का आवागमन लगातार रहता है भय का माहौल रहता है कि कब गोली चलने लगेगी और जानमाल का नुकसान हो जाएगा इसलिए हम लोग पल-पल भय के साए में जीवन जीते हैं।

एक-47 दो इंसास राइफल, एक देसी बंदूक सहित कई सामान बरामद।

घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में गुमला पुलिस जगुआर की टीम और प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के आमने-सामने भिड़ंत में तीन नक्सली को पुलिस ने मार गिराया। घटनास्थल से पुलिस ने एक एक-47 के अलावे दो इंसाफ राइफल,एक देशी बंदूक सहित एक पिट्ठू बैग सामान बरामद किया है। मारे गए उग्रवादियों में मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान भी पुलिस के द्वारा चलाए जा रहा है। 2 उग्रवादी जंगल के अंदर घुस के अपनी जान बचाते हुए भाग गए।

मुठभेड़ क्षेत्र में नहीं है पुल, पैदल चलना पड़ा लगभग 5 किलोमीटर।

जिस इलाके में मुठभेड़ हुई उस इलाके के लोग बरसात में टापू के अंदर फंसे रहते हैं।गांव से निकलने के लिए सड़क और पुलिया नहीं है, जिसके कारण घरों में लोग दुबके के रहते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि इलाके में आवागमन का साधन नहीं होने के कारण उग्रवादियों का स्थाई अड्डा बना रहता है इलाका। सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से उग्रवादियों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है निश्चित रूप से इसे हम लोगों को खुशी है, लेकिन दुख इस बात का है कि हम लोगों का विकास के लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदारी पूर्वक कार्य नहीं कर रही है जिसके कारण आज भी हम लोग आदिकाल जैसा जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। यहां बता दे की मुठभेड़ स्थल से 5 किलोमीटर पहले तक ही वाहन पहुंच सका।जिसके आगे पुलिस को भी पैदल अपने वाहन को छोड़कर जाना पड़ा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग गांव में पुलिस और जेजेएमपी संगठन के मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढ़ेर,सर्च अभियान जारी।, ID: 7208

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual