The ad is not displayed on the page
current post: जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी के अंतर्गत पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित , ID: 7265
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जादूगोड़ा : रोटरी क्लब श्रीक्षेत्र पुरी एवं यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, जादूगोड़ा के सहयोग से यूसीआईएल कॉलोनी के अंतर्गत डी टाइप के पार्क में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, यूसीआईएल जादूगोड़ा के अधिकारी गण, रोटरी क्लब श्रीक्षेत्र पुरी के सदस्य तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाकर की गई।
सभी को वृक्षों के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से करेंगे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे।
मौके पर मौजूद संजय सिंह बताते हैं कि पेड़ लगाना एक बात है पेड़ लगे रहना एक बात, कोशिश करें इस मानसून में ऐसी जगह वृक्षारोपण करें जहां पौधे जीवित रहते हुए पेड़ बने। ये प्रयास रहे कि 100 की जगह भले 10 पौधे रोपे जाएं लेकिन 10 में से कम से कम 8 जरूर पौधे बच जाए। पेड़ -पौधे देखभाल मांगते हैं। आज वृक्षारोपण के क्रम में हमने ऐसी जगह पेड़ लगाए जहां बाउंड्रीवाल है और पेड़ो को पानी का देख रेख का जिम्मा लिया है।
रोटरी क्लब श्रीक्षेत्र पुरी के सदस्य मनीष सिंह मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समय-समय पर हम और हमारी संस्था ऐसा कार्य पूरे क्षेत्र में करते हुए आ रहे हैं। हम सब मिलकर वृक्षारोपण को एक जनआंदोलन बनाएं और प्रकृति से जुड़ने का संकल्प लें।
Author: Desh Live News



