आर टी आई कार्यकर्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर सौंपा ज्ञापन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा: आर टी आई कार्यकर्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिल बहादुर के नेतृत्व में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा तथा मांग की कि राज्य सूचना आयोग,राज्य मानवाधिकार आयोग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं में अविलंब रिक्त पदों, आयुक्तों एवं सभापति/अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए ताकि आम जनता अपनी संवैधानिक अधिकारों के लिए न्याय पा सके। ज्ञापन में पिछले दिनों आर टी आई कार्यकर्ता संघ के महासचिव कृतिवास मंडल को धमकी दिए जाने एवं प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने , आर टी आई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू को भी धमकी दिए जाने के मामले की जानकारी दी गई एवं प्रशासन से उचित कार्रवाई करने एवं पूरे राज्य में आर टी आई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हेतु सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की गई। झारखंड सरकार के वैसे अफसरों जो सरकार के भ्रष्टाचारमुक्त एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था में बाधक है एवं धमकी देनेवालों को संरक्षण दे रहे है उसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में सदन ठाकुर,दिनेश कुमार कीनू , सुलोचना मुंडा,दिनेश कर्मकार, ऋषेंदु केशरी,नीरज , कृतिवास मंडल आदि शामिल थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें