चर्च में ‘हो’ समाज का हेरो: परब मनाने के विरोध में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटु,चाईबासा में बुलाई आकस्मिक बैठक ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी सिंहभूम,झारखंड: चाईबासा चर्च में ‘हो’ समाज का हेरो: परब मनाने के विरोध में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटु,चाईबासा में आकस्मिक बैठक बुलाई। रोमन – कैथोलिक चर्च के ईसाई समुदाय के द्वारा चाईबासा चर्च में हेरोः परब मनाने पर कड़ा विरोध जताया है। आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने बताया है कि किसी चर्च, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या किसी अन्य धार्मिक स्थलों में ‘हो’ समाज का कोई भी पारंपरिक – त्योहारों को किसी गैर – आदिवासी और धर्मांतरित लोगों को मनाने का अधिकार नहीं है। इसके पूर्व भी चर्च में मगे परब मनाकर ‘हो’ समाज का घोर अपमान किया है। लोगों ने बताया है कि हेरोः परब को चर्च,मंदिर,मस्जिद,गुरूद्वरा तो छोड़ दीजिए, ऐसे खुद ‘हो’ समाज के लोग किसी चौक – चौराहे एवं बाजार में भी नहीं मना सकते हैं। इसे राजस्व ग्राम के रैयत लोग अधिकतम बोड़ोबोंजी बोंगा के बाद बोदा (बकरा) एवं मुर्गा का बलि चढ़ाकर आदवा चावली,जोड़ा बैल,नयल का और आंर,हेरो लड् , नमा चाटु,हटा ,डाला आदि सामग्रियों एवं प्राचीन परंपरा के साथ अनुष्ठानों को पालन किये जाते हैं । जिसे चर्च, मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के लोग कैसे पूर्ण किये, यह आश्चर्यजनक है । इस घोर उल्लंघन,धार्मिक अतिक्रमण और अपमान से ‘हो’ समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं। इस मामले पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा की ओर से जिला-प्रशासन के पास शिकायत करेंगे और कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में चाईबासा शहर को बंद करने का फैसला ले सकते हैं।

इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा केन्द्रीय क्रीड़ा सचिव सतीश सामड, दिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के अध्यक्ष इपिल सामड,महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम,प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिंदु, जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा,सचिव – ओयबन हेम्ब्रम,कोषाध्यक्ष – सत्यव्रत बिरुवा,सदस्य सिकंदर तिरिया,सदर अनुमंडल सचिव अशीष तिरिया, जगन्नाथपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष पुतकर लागुरी, दुदुगर पिंगुवा, सुरेश पिंगुवा, जामदार हेम्ब्रम,मनोज पिंगुवा आदि लोग मौजुद थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।