विधायक सरयू राय ने 1 करोड़ 21 लाख की 13 योजनाओं का किया शिलान्यास।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को 1 करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 13 योजनाओं का सामूहिक शिलान्यास किया. यह शिलान्यास निर्मलनगर ‘ए’, सोनारी में किया गया. जिन योजनाओं का आज शिलान्यास हुआ, उक्त योजनाएं नगर विकास विभाग की हैं. मौके पर उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं वर्षा समाप्ति के बाद तेजी से कार्यान्वित की जाएंगी। विधायक ने सरकारी योजनाओं में व्याप्त कट मनी के खेल पर हमला करते हुए कहा कि पहले पांच प्रतिशत तक ही कट मनी ली जाती थी, लेकिन अब यह 35 से 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसमें अभियंता से लेकर क्लर्क तक और पूरा सिस्टम शामिल है। हालांकि इसे साबित करना कठिन है, लेकिन इसका सीधा असर काम की गुणवत्ता पर पड़ता है और अंततः जनता को ही नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि वे लगातार इस भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और जनता की मेहनत की कमाई को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने अधिकारियों से अपील किया कि वे योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि जनता को उनका वास्तविक लाभ मिल सके।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें