लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा – तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत, दो जख्मी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीसराय: जमुई लखीसराय मार्ग पर मंझवें गांव के पास ‘ कोनीपर ‘ मुख्य सड़क पर टेंपो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है. इस सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि सभी छात्रों की कल ही परीक्षा खत्म हुई थी. जिससे वो घर जाने के लिए लखीसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह शिवसोना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र और गांव के अन्य दो छात्र लखीसराय से सुबह 6 बजे ट्रेन पकड़ने वाले थे. जिससे वो शिवसोना गांव से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर लखीसराय जा रहे थे. ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे.

इसी बीच कॉलेज से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई. जिससे तीन इंजीनियरिंग छात्रों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य छात्र खाई में गिरने की बजह से बच गए.इधर हादसे की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन दो जिलों का बॉर्डर होने की वजह से जमुई पुलिस और लखीसराय पुलिस घटनास्थल से मृतकों के शव को नहीं उठा रही थी. हालांकि आपसी सामंजस्य के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिऐ जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए लखीसराय अस्पताल भेजा गया है.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें