The ad is not displayed on the page
current post: अवैध खनन मामले में जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी पर शिकंजा, तालझारी थाना में उसके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी।, ID: 7458
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
साहिबगंज, झारखंड : अवैध खनन को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने इरादे बिल्कुल साफ़ कर दिए हैं। मामले में कोई भी हो उसे वक्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में तालझारी थाना में अवैध रूप से क्रशर संचालन को लेकर जेएमएम के मुस्तकीम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यहां बता दे कि मुस्तकीम अंसारी द्वारा संचालित उसी क्रशर में जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बोरियो के जेएमएम विधायक प्रतिनिधि शाहजहां अंसारी पार्टनर है, इसके बाद भी खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई वहां खिलाफ हुई है। साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड अंतर्गत बेकचूरी पहाड़ में बिना सीटीओ के किए जा क्रशर संचालन के आरोप में खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने तालझारी थाना में क्रशर संचालक मुस्तकीम अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय के अनुसार मामले में कांड संख्या 116/25 दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दरअसल 23 जुलाई को खनन टास्क फोर्स टीम ने राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो के नेतृत्व में तालझारी अंचल क्षेत्र के बेकचुरी मौजा में संचालित एमएस एमडी मुस्तकिम अंसारी स्टोन वर्क्स में छापा मारा था।
पदाधिकारी व पुलिस की टीम को देखते ही वहां कार्य कर रहा मजदूर भाग गया था। एसडीओ ने बताया था कि उक्त क्रशर के सीटीओ की वैधता 25 मई 2025 तक ही थी। बिना सीटीओ व माइनिंग एक्ट का उल्लंघन कर क्रशर का संचालन किया जा रहा था। खनन टास्क फोर्स ने निरीक्षण के दौरान क्रशर को सील कर दिया था।
Author: Desh Live News



