चैनपुर के रबदा केवाल टोला में जहरीली खुखड़ी खाने से 9 लोग बीमार, एमएमसीएच में भर्ती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू , झारखंड : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रबदा केवाल टोला में जहरीली खुखड़ी खाने से 9 लोग बीमार हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। बीमार लोगों में पूर्ति कुंवर, अशोक चौधरी, प्रभा देवी, आदर्श चौधरी, रीता कुमारी, अरविंद कुमार, अखिलेश्वर कुमार चौधरी, सुषमा देवी, दुर्गावती कुमारी शामिल हैं। इनमें से 6 लोग एक ही परिवार के शामिल हैं, जबकि तीन गांव के लोग हैं। सुबह 10 बजे के आसपास सभी ने बांस खुखड़ी का सेवन किया था। खाने के बाद चक्कर आने लगा और उल्टी होने लगी। जब आभास हुआ कि उन्होंने जहरीला खुखड़ी का सेवन कर लिया है तो वह शाम करीब 4 बजे इलाज के लिए एमएमसीएच में पहुंचे। सभी इलाज के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें