साहिबगंज, झारखंड: अपर समाहर्ता गौतम भगत व सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू ने सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया।
पदाधिकारियों ने रामनगर, रामपुर दियारा, किशन प्रसाद, छोटा रामपुर, हर प्रसाद, किशन प्रसाद क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया।वहीं बच्चों के बीच बिस्किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान लगभग ढाई सौ परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़ और बिस्कुट का वितरण किया।
अपर समाहर्ता गौतम भगत ने बताया कि जलस्तर में कमी आयी है। लेकिन अभी पूरी तरह से पानी नहीं उतरा है। बीच-बीच में जिला प्रशासन की टीम क्षेत्र का जायजा लेते हुए जरूरतमंदों के बीच राहत का वितरण कर रही है। खास कर दियारा क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था की जा रही है।









