जादूगोड़ा मोड चौक दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल के लिए भूमि पूजन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी जादूगोड़ा मोड चौक कमेटी की ओर से विधि विधान से सोमवार शाम के 5:00 बजे दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया. पं• शक्तिपोदो मजूमदार महाराज द्वारा पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस दौरान पूजा अर्चना कर निर्माण का शुभारंभ किया गया। पंडाल पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। विश्वकर्मा कैटर्स के द्वारा निर्माण किया जाएगा भव्य पंडाल, गौतम बुद्ध के थीम पर निर्धारित होगा य भव्य पंडाल, जिसकी लागत तकरीबन ₹1200000 पूरा बजट बताया गया है। एग्रा के कुशल कारीगरों के द्वारा पंडाल निर्माण कार्य का पूरा काम होगा। पूजन में उपस्थित सुशील अग्रवाल, बबलू गुप्ता, शांतनु हलदार, अमित दे, संजू बारिक, गोपाल शाह, प्रेम गुप्ता, देवदत्त निमता (आमीन), अशोक कुमार सिंह, उदय यादव, शिबू पाल, किशोर अग्रवाल, माना मोहती, पंकज कुमार अमित दे उपस्थित रहे। पं• शक्तिपोदो मजूमदार महाराज पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंडाल निर्माण के लिए पहला बांस गाड़ा गया. इस दौरान सभी ने भव्य पंडाल का निर्माण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा करने का संकल्प दोहराया, जादूगोड़ा क्षेत्र में लोगों को एक उम्मीद रहता है। इस कमेटी से की हर साल के भांति एक नया थीम पर पंडाल को देखने मिलेगा। हर बार लोगों की उम्मीद की कसौटियों पर यह कमेटी खरा उतरते हुए आई है। इस पंडाल को देखने के लिए दूर दराज से भी दर्शालु आते हैं। यही कारण है कि यहां के जादूगोड़ावासियों से उम्मीद रहता है कि इस बार कुछ नया रूप देखने को मिलेगा। मीडिया को संबोधित करते हुए कमेटी के मेंबर बताते हैं कि इस वर्ष श्रधालुओ के लिए जादूगोड़ा मोड चौक का यह पूजा पंडाल का दिव्य दृश्य देखने को मिलेगा। हमारी पूरी कमेटी श्रद्धालुओं का खुले दिल से स्वागत करती है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें