घाटशिला: शनिवार को सुरदा क्रॉसिंग स्थित पार्टी कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं गरीबों का मसीहा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की याद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रधान सोरेन, पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश टुडू, आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष श्री लोबिन सबर, पंचायत उपाध्यक्ष श्री चंडूराम टुडू, भीमसेन सोरेन, बजल टुडू, राम राय टुडू, कालीचरण पातर, दारा पातर, वरिष्ठ नेता सुनील किसकु, सुभाष मुर्मू, बिक्रम मुर्मू, महिला नेत्री श्रीमती जोबा हांसदा, श्रीमती पूड़गी मुर्मू, सरस्वती मुर्मू सहित पंचायत के कई महिला-पुरुष कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।









