घाटशिला: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ताम्र नगरी मऊभंडार में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शिक्षा मंत्री सह शिक्षा एवं निबंधन मंत्री घाटशिला विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झारखंड श्रमिक संघ के द्वारा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसमें सभी मजदूर साथियों ने दिवंगत दोनों के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित करते हुए एवं दो मिनट का मौन रखकर उनके पवित्र आत्मा हेतु शांति कि प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज एकमात्र माननीय मंत्री दादा रामदास सोरेन के प्रयास एवं उनके आशीर्वाद से ही 300 मजदूर लोगों का इस कंपनी क्षेत्र में काम कर उनके परिवार का भरन पोषण चल रहा है। दादा श्रमिक संघ के साथ मजदूर हित के साथ ही उनके आने वाले भविष्य की बेहतरी के लिए कई सारे योजना बनाए थे। परंतु इस घटना से पूरा श्रमिक संघ के परिवार के लिए एक कठिन परीक्षा कि घड़ी है। इस दुख की घड़ी को हम सब को एक जूटता साथ रहना होगा। इस विकट परिस्थिति में हौसला रखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है। हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त है। आगे भी हम उसके आशीर्वाद से मजदूर हित में उनके किए हुए कार्य को आगे की और ले जाने का प्रयास करेंगे।
जाश्रद्धांजलि सभा में उपस्थित उत्तरी मउभंडार के मुखिया हीरालाल सोरेन, शंभू जेना, प्रताप दास, कमल दास, महेश्वर माहली,अमल गोप , अनिल रवानी, वेंकट रेड्डी, सुनील शर्मा , परमजीत सिंह, हिमालय बागक्ति, उमा नमाता, गांधी टुडू, होरीलाल दास, विक्रम सोए, प्रकाश बेहरा, गोरंगों बेरा, आर्गदीप राय, विश्वजीत राय, सूरज करवा, गोविंद रवानी, जयंता दास, रामविलास कुमार, सरफराज, सुबल दास , उत्पल महाकुड़, मनोज सिंह, महताब आलम, अर्जुन, भानु मन्ना, जयनल सिंह, बलवीर सिंह, कमल बेरा सहित अनेकों श्रमिक उपस्थित थे।









