महिला सशक्तिकरण पर विशेष संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: स्वाधीना के तत्वावधान में प्राकृतिक संसाधन और खाद्य सुरक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की राह में आने वाली विभिन्न समस्याओं और खाद्य सुरक्षा से जुड़े चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।बैठक में प्रमुख रूप से जो मुद्दे सामने आए, उनमें शामिल थे – बाल विवाह, किशोरावस्था में गर्भधारण, भूमि तक महिलाओं की पहुंच का अभाव, परिवारों में महिलाओं के प्रति कम सम्मान, पुत्र वरीयता की बढ़ती प्रवृत्ति तथा बिगड़ता लिंग अनुपात आदि।इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर तैयार आठ रंगीन पोस्टरों का विमोचन विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम लिटल एंजल्स स्कूल, घाटशिला के सहयोग से आयोजित हुआ। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आभा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा श्री अमित सेन ने सभी को शुभकामनाएँ दीं।विशिष्ट अतिथियों में शामिल श्रीमती नियोति डे (प्रशासनिक प्रमुख, महिला कॉलेज, घाटशिला), श्रीमती सुकरमणी हेम्ब्रम (मुखिया, बेनासोल), श्रीमती अनीता देवी (वार्ड सदस्य बेनासोल), शिक्षिकाएँ श्रीमती नीलिमा सरकार एवं श्रीमती तुसी रानी पाल, एनजीओ प्रतिनिधि सुश्री सदफ़ खानम (कोरु फाउंडेशन, जमशेदपुर) और सुश्री अंकिता (पिरामल फाउंडेशन)। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वाधीना के सदस्यगण श्रीमती शुभ्रा पाणी, श्रीमती सरस्वती मार्डी, सुश्री यशस्वती सिंह, श्रीमती मधुमिता सरकार, श्री प्रबीर सरकार, श्री लदु राम महतो तथा सचिव श्रीमती सास्वती रॉय पटनायक ने किया।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।इसमें पर्यावरण अनुकूल वस्तुएँ जैसे मसाले, फेस पैक, केमिकल फ्री साबुन, बाँस से बने सजावटी उत्पाद, छाऊ मुखौटे एवं विभिन्न प्रकार के बैग प्रदर्शित और विक्रय किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से महिला कॉलेज की श्रीमती नियोति डे, श्रीमती शुभ्रा पाणी और वार्ड सदस्य श्रीमती अनीता देवी द्वारा किया गया।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें