धनबाद, झारखंड : बाघमारा क्षेत्र के दो प्रमुख स्कूलों में बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है।भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा डीएमएफटी फंड से बनने वाले इन हॉलों का शिलान्यास स्थानीय बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।इस पहल से छात्रों को शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
शिक्षा के क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया है,बाघमारा में एसएस +2 हाई स्कूल बाघमारा और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (JBAV) बाघमारा में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास किया हैं।
शिलान्यास समारोह के दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि यह हॉल विद्यार्थियों की ज़रूरतों को पूरा करेगा।हमारा उद्देश्य है कि बाघमारा के बच्चों को वह सारी सुविधाएं मिलें जो किसी बड़े शहर के बच्चों को मिलती हैं।यहाँ आमतौर पर गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शिक्षा अध्यन करते हैं।ये हॉल उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच बनेगा।डीएमएफटी फंड का उपयोग जनहित में कैसे हो, ये इसका उदाहरण है। आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी। बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण से बाघमारा के इन दोनों विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।









