साहिबगंज, झारखंड : बरहेट प्रखंड में मंगलवार को जावा डाली विसर्जन के दौरान नहर मे नहाने के क्रम में एक बालक डूबने से एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया और आसपास की गांव मे सन्नाटा पसर गया वहीं करमा की खुशी मातम में बदल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाडाघुट्टु निवासी ऋतिक तुरी पिता हिरदा तुरी अपने बहनों और गांव के बच्चे के साथ जावा डाडी विसर्जन करने गया था पास के नहर में उसी दौरान नहाने के क्रम में नहर मे ज्यादा पानी गहरा होने से और पानी के अंदर दलदल रहने के कारण बच्चा पानी मे ही डुबे रह गया।
उसी क्रम मे उसके सात और जो अन्य बच्चा सात मे गए हुए थे वह जोरो से हल्ला करने लगे , वही रास्ते मे आने जाने वाले लोगो ने हल्ला सुनकर नहर मे खुद कर बच्चे को बाहर निकाला । वही घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तुरंत उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में और अगल बगल के गांव मे सन्नाटा पसर गया, वही मृत बच्चे के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।









